मक्का देगा छिंदवाड़ा को नई पहचान- दो दिवसीय मक्का महोत्सव का हुआ शुभारंभ

The two-day Mecca festival was inaugurated on Saturday in the local Dashera ground
मक्का देगा छिंदवाड़ा को नई पहचान- दो दिवसीय मक्का महोत्सव का हुआ शुभारंभ
मक्का देगा छिंदवाड़ा को नई पहचान- दो दिवसीय मक्का महोत्सव का हुआ शुभारंभ

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। दो दिवसीय मक्का महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय दशहरा मैदान में हुआ। शुभारंभ के मौके पर देश के चुनिंदा वैज्ञानिकों ने हिस्सा लेते हुए मक्का से होने वाले फायदे और उन्नत तकनीक से मक्का उत्पादन के गुण किसानों को बताए।

देश में पहली बार हो रहा आयोजन
 कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर वेद प्रकाश ने कहा कि देश में पहली बार मक्का महोत्सव का आयोजन छिंदवाड़ा में किया जा रहा है। ये महोत्सव जिले को नई पहचान देगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा मक्का छिंदवाड़ा में होता है। इस महोत्सव के जरिये किसान समझ पाएंगे कि नए वैज्ञानिक तरीकों से मक्का का उत्पादन और कैसे बढ़ाया जा सकता है। वही शहरवासियों के लिए भी यह एक अनोखा आयोजन है। इस कार्यक्रम के जरिये शहरवासी मक्का से बनने वाले लजीज व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। मक्का से बनने वाले हर व्यंजन के स्टाल इस महोत्सव में लगाये गए है। गांव के परंपरागत भोजन भी इस महोत्सव में रखा गया है।महाकौशल के कई जिलों में किसानों का नगदी फसल के रूप मेंमक्का के प्रति रूझान बढ़ा है।

जिले के कोने-कोने से आये किसान
कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से आये किसानों ने शिरकत करते हुए वैज्ञानिकों से सीधे वार्तालाप की। किसानों ने कम पानी में कैसे मक्का उत्पादित किया जा सकता है। इस तकनीक को जाना। किसानों के सवालों का जवाब देते हुए वैज्ञानिकों ने कहा कि अब बाजार में ऐसे भी मक्का बीज उपलब्ध है, जो कम समय और कम पानी में उत्पादित किये जा सकते है।गौरतलब है कि छिंदवाड़ा ही नहीं अपितु महाकौशल के कई जिलों में किसानों का मक्का के प्रति रूझान बढ़ा है । एक ओर जहां मक्का की प्रति एकड़ पैदावार अधिक है वहीं इसकी लागत और मेहनत भी कम है साथ ही इस फसल को नगदी फसल के रूप में भी रखा जा सकता है ।

 

Created On :   29 Sept 2018 2:04 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story