नागपुर में विचाराधीन कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव

The undertrial prisoner turned out to be Corona positive in Nagpur
नागपुर में विचाराधीन कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव
नागपुर में विचाराधीन कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क,नागपुर। सेंट्रल जेल परिसर में बने मंगलमूर्ति लॉन में 128 कैदियों को क्वारेंटाइन किया गया था। इसमें से 1 विचाराधीन कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेंट्रल जेल के अधीक्षक अनूप कुमरे ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उस कैदी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। हुड़केश्वर पुलिस ने डकैती की तैयारी के आरोप में इसे गिरफ्तार किया गया था। जेल के  क्वारेंटाइन सेंटर में 9 जून को उसके 9 साथियों के साथ रखा गया था। सूत्रों के अनुसार 17 जून को 128 कैदियों की जांच कराई गई।

रेस्ट हाउस के अलग कक्ष  में रखा गया है संक्रमित मरीज को
18 जून को शासकीय मेडिकल अस्पताल की लैब से 128 कैदियों की रिपोर्ट आई। इसमें 126 कैदियों की जांच निगेटिव आई, एक कैदी की िरपोर्ट मिस मैच निकली। इसी जांच रिपोर्ट में शामिल एक विचाराधीन कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब उसे  रेस्ट हाउस के अलग कक्ष  में रखा गया है। इस आरोपी को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। इसे जल्द ही रेस्ट हाउस से मेडिकल अस्पताल भेजा जा सकता है। उधर, सूत्र बताते हैं कि जो विचाराधीन कैदी पॉजिटिव पाया गया है, वह इससे पूर्व कई बार विभिन्न अपराधों में सेंट्रल जेल आ चुका है।  

क्वारेंटाइन सेंटर से छूटने पर सीधे नहीं जा पाएंगे घर
सेंट्रल जेल में क्वारेंटाइन किए गए कैदी या आरोपी को न्यायालय से जमानत मिलने पर उसे सीधे नहीं छोड़ा जाएगा। जेल प्रशासन महानगरपालिका को कॉल करेगा। उसके बाद महानगरपालिका की एम्बुलेंस आने पर उसे वीआरसी कॉलेज के क्वारेंटाइन सेंटर भेजा जाएगा। वहां पर 14 दिनों तक क्वारेंटाइन रहने के बाद उसे घर जाने की इजाजत होगी।

Created On :   26 Jun 2020 4:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story