- Home
- /
- कर वसूली का अनोखा तरीका, बकाएदारों...
कर वसूली का अनोखा तरीका, बकाएदारों के घरों के सामने बजाया नगाड़ा

By - Bhaskar Hindi |18 July 2017 8:13 AM IST
कर वसूली का अनोखा तरीका, बकाएदारों के घरों के सामने बजाया नगाड़ा
डिजिटल डेस्क,नागपुर। शहर में बकाया कर वसूली के लिए मनपा अधिकारियों ने अनोखा तरीका अपनाया। मनपा अधिकारियों और पदाधिकारियों ने नगाड़े बजाकर गांधीगिरी की।
दरअसल जिन लोगों ने बकाया कर नहीं भरा है उन लोगों के घर के सामने अधिकारियों ने नगाड़ा बजाया। इसके अलावा उन लोगों के घरों के सामने बैनर भी लगाए, जिस पर लिखा था कि इन पर इतना बकाया है। कर बकाया होने से शहर के विकास में भी परेशानी आ रही है। इतना ही नहीं पदाधिकारियों ने बकाएदारों को पुष्पगुच्छ भी भेंट किए।
Created On :   18 July 2017 1:40 PM IST
Next Story