दुष्कर्म के आरोपी को मदद करने का पीड़िता ने लगाया आरोप, थानाधिकारी से शिकायत

The victim accused of helping the accused of rape, complained to the police officer
दुष्कर्म के आरोपी को मदद करने का पीड़िता ने लगाया आरोप, थानाधिकारी से शिकायत
दुष्कर्म के आरोपी को मदद करने का पीड़िता ने लगाया आरोप, थानाधिकारी से शिकायत

डिजिटल डेस्क,नागपुर। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से नंदनवन के थानाधिकारी की शिकायत की है। आरोप है कि प्रकरण की जांच में थानाधिकारी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। आरोपियों को अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने का भी आरोप है।

आरोपी हैं फरार
पीड़िता 32 वर्षीय विवाहिता नंदनवन क्षेत्र की है। 12 जून को तड़के उसके फ्लैट में घुसकर आरोपी मोबाइल विक्रेता अनूप किशोर गणात्रा छापरू नगर निवासी ने अपने मित्र रमेश वसंतराव आंबिलडुके पारडी निवासी की मदद से दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उसी दिन नंदनवन थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन घटना के इतने दिन बाद भी पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़िता का आरोपी दूर का रिश्तेदार है। इसके पहले भी वह पीड़िता काे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करते रहा है।

जानबूझकर नहीं कर रहे गिरफ्तार
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता ने खुद की जान को खतरा बताया है। प्रकरण गंभीर होने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। आरोप है की नंदनवन थाने के थानाधिकारी एम.डी.शेख ने प्रकरण को लेकर लापरवाही बरती है। आरोपियों की गिरफ्तार नहीं करने से उन्हें जानबूझकर गिरफ्तारी पूर्व जमानत प्राप्त करने के लिए समय दिया है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से इसकी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
 

Created On :   8 July 2021 6:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story