खूनाझिर में बनेगा हार्टिकल्चर कॉलेज, 40 एकड़ भूमि में होगा निर्माण, जल्द हो सकता है भूमिपूजन

The way to open Horticulture College in Chhindwara was cleared on Monday
 खूनाझिर में बनेगा हार्टिकल्चर कॉलेज, 40 एकड़ भूमि में होगा निर्माण, जल्द हो सकता है भूमिपूजन
 खूनाझिर में बनेगा हार्टिकल्चर कॉलेज, 40 एकड़ भूमि में होगा निर्माण, जल्द हो सकता है भूमिपूजन

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में हार्टिकल्चर कॉलेज खुलने का रास्ता सोमवार को साफ हो गया। भोपाल में हुई कैबिनेट की अहम् बैठक में हार्टिकल्चर कॉलेज को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। शहर से चंद किलोमीटर दूर खूनाझिर कलां में 40 एकड़ के बड़े रकबे पर कॉलेज का निर्माण होगा। बताया जा रहा है कि आचार संहिता के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कॉलेज का भूमिपूजन कर सकते हैं। इसके पहले 12 जनवरी को छिंदवाड़ा आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में हार्टिकल्चरर कॉलेज खोले जाने की घोषणा की थी। तब से प्रशासनिक अमला  कॉलेज  के लिए जमीन की तलाश कर रहा था। आखिर में खूनाझिर में तय किए गए 40 एकड़ के रकबे पर सरकार ने हामी दी है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जा सकती है।

दो साल करना पड़ सकता है इंतजार 
जिले में हार्टिकल्चर कॉलेज खुलने के लिए दो साल का और इंतजार जिलेवासियों को करना पड़ सकता है। दरअसल कैबिनेट की मंजूरी के बाद कॉलेज भवन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया से लेकर एडमिशन प्रक्रिया में लंबा समय लगेगा। भवन बनने में डेढ़ साल का समय लग सकता है। वहीं भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया होना भी अभी शेष है।

पहले होगा फस्र्ट ईयर  में एडमिशन 
भवन निर्माण के बाद फस्र्ट ईयर में एडमिशन लिया जाएगा। चार वर्षों तक  बैचलर क्लासेस चलेंगी। चार सालो के बाद पीजी कोर्सेस के लिए कॉलेज अप्लाई करेगा। यदि पीजी की अनुमति मिलती है तो बैचलर के साथ-साथ पीजी की पढ़ाई भी छिंदवाड़ा में ही हो सकेगी।

चुनाव के पहले भाजपा का बड़ा दांव 
विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा का ये अहम् दांव माना जा रहा है। आचार संहिता लागू होने में अब चंद दिनों का समय बचा है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में हार्टिकल्चर कॉलेज की घोषणा कर कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है। दरअसल, लंबे समय से कांग्रेस इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की झूठी घोषणा बता रही थी।

Created On :   2 Oct 2018 1:13 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story