- Home
- /
- युवती व विवाहिता से छेड़छाड़, थाने...
युवती व विवाहिता से छेड़छाड़, थाने पहुंचा मामला

डिजिटल डेस्क,नागपुर। युवती और विवाहिता छेड़छाड़ की घटना का शिकार हुईं। आरोपियों के खिलाफ सक्करदरा और मानकापुर थाने में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पीड़ित 34 वर्षीय विवाहिता है। वह अपने पति के साथ इवेंट का काम करती है। कुछ दिनों पहले फेसबुक के जरिए उसकी विक्रांत लिमजे (38) बेसा निवासी से मित्रता हो गई। 14 से 16 मार्च 2021 के बीच उसने पीड़िता से प्रेम संबंध स्थापित करने व शादी के लिए दबाव बनाया। इसके लिए पीड़िता पहले ही उसे मना कर चुकी थी, फिर भी वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। जिससे मामला थाने पहुंचा।
दूसरा वाकया मानकापुर थानांतर्गत हुआ। 24 वर्षीय पीड़िता और आरोपी रमेश (53) एक ही सोसायटी में रहते हैं। मंगलवार को साढ़े चार बजे किसी बात को लेकर पीड़िता के भाई और रमेश के बीच में विवाद हो गया। जिससे रमेश ने उससे गाली-गलौज की। यह देखकर बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता से भी रमेश ने अभद्र बर्ताव किया। इस कारण रमेश के खिलााफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   18 March 2021 1:33 PM IST