सब्जी बेचने वाली महिला को आरटीओ के सामने वाहन ने कुचला

The woman selling vegetables was crushed by the vehicle in front of the RTO
सब्जी बेचने वाली महिला को आरटीओ के सामने वाहन ने कुचला
सब्जी बेचने वाली महिला को आरटीओ के सामने वाहन ने कुचला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सब्जियां बेचकर घर जा रही एक सब्जी विक्रेता वृद्ध महिला को कलमना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी विक्रेता इंदिराबाई विनोद रामटेके (55) को मेयो अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना 17 जुलाई को शाम करीब 7.30 बजे हुई। 

फरार चालक गिरफ्तार : पुलिस के अनुसार सुगत नगर, शनिवार बाजार, पॉवरग्रिड चौक निवासी इंदिराबाई घटना के दिन शाम को सब्जियां बेचने के बाद पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान कलमना क्षेत्र में  चिखली उड़ानपुल के पास, आर.टी.ओ आॅफिस के सामने तेज रफ्तार वाहन  (आर.जे.-23-एल.एस.-3573) के आरोपी चालक बजरंगलाल गुजर  (27), दाभा, वाड़ी  निवासी ने लापरवाही से वाहन चलाकर इंदिराबाई को टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। कुछ देर तक घायल महिला घटनास्थल पर पड़ी रही। उपचार के लिए मेयो अस्पताल में ले जाने पर प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रफुल विनोद रामटेके की शिकायत पर कलमना थाने में चालक के खिलाफ धारा  279, 337, 338, 304(अ) तथा सहधारा  184 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार वाहन चालक को पुलिस ने तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
मजदूर की बेटी ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या
कलमना क्षेत्र में एक मजदूर परिवार की बेटी ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रितिका संतोबाजी बसैये (18) है। घटना की पुष्टि करते हुए कलमना थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक पाटील ने बताया कि, रितिका का परिवार नागपुर में मजदूरी करता है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस के अनुसार मिनीमाता नगर, प्लाॅट नं.-870 निवासी  कु. रितिका ने गत 17 जुलाई को घर में कोई जहरीली दवा खा ली। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे मेयो अस्पताल में ले गए, जहां प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है। 
 


 

Created On :   19 July 2021 1:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story