- Home
- /
- लाखों रुपए ऐंठकर महिला का किया शोषण
लाखों रुपए ऐंठकर महिला का किया शोषण

डिजिटल डेस्क, अमरावती । एक महिला से 10 लाख रुपए ऐंठने के बाद उसका शारीरिक शोषण किया रहने की घटना गाडगेनगर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आई है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने दर्ज की शिकायत मंे आरोप किया है कि बडनेरा शहर के माताफैल परिसर निवासी सूरज भजगवरे (25) नामक युवक ने किसी काम से 10 लाख रुपए मांगे थे। परिचित रहने के कारण पीडि़ता ने उसे यह रकम दे दी। 10 जनवरी को सूरज ने यह पैसे लौटाने के लिए कहा था। पश्चात 9 जनवरी की रात पैसे देने के बहाने सूरज पीड़िता को अपने साथ बडनेरा थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया। जहां उसका शारीरिक शोषण किया।
पश्चात दूसरे दिन सुबह उसे घर छोड़ दिया और रेलवे स्टेशन के पास पैसे लाकर देने का आश्वासन दिया। लेकिन उसने सुनील कैथवास और राज गडलिंग नामक अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता को हमेशा झांसा रहा। आखिर में पीडि़ता ने पैसे न मिलने के कारण मामले की शिकायत गाडगेनगर थाने में दर्ज करवाई और आपबीती सुनाई। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त पूनम पाटील ने भी पीडि़ता से पूछताछ की। पश्चात गाडगेनगर पुलिस ने सूरज भजगवरे, सुनील कैथवास,राज गडलिंग और एक अन्य महिला के खिलाफ धारा 376, 406, 109, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   28 Jan 2022 2:18 PM IST