इवेंट के बहाने महिला को भोपाल ले गए, जबरन करवाई शादी

The woman was taken to Bhopal on the pretext of the event, forced marriage
इवेंट के बहाने महिला को भोपाल ले गए, जबरन करवाई शादी
इवेंट के बहाने महिला को भोपाल ले गए, जबरन करवाई शादी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इवेंट का झांसा देकर तलाकशुदा महिला का अपहरण किया गया है। भोपाल (मप्र) ले जाकर उसकी जबरन शादी कराई गई है। इस घटना को महिला की सहेली और उसके मित्र ने ही अंजाम दिया है। इमामवाड़ा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।  अपहृत 23 वर्षीय तलाकशुदा महिला है, जो इमामवाड़ा क्षेत्र में अपनी मां के घर रहती है। पति से अलग होने के बाद महिला शादी-ब्याह तथा अन्य इवेंट का काम करने लगी थी। इस काम के दौरान ही उसकी पहचान शांति नगर निवासी ऋतिका से हुई। बाद में दोनों अच्छी सहेली बन गईं। आरोप है कि 3 नवंबर को ऋतिका ने महिला को फोन किया और दो दिन का इवेंट है और उन्हें भोपाल जाना है। सहेली के साथ वह  भोपाल चली गई।

ज्यादा पैसे देने का लालच
महिला को यह बताया गया था कि शहर से बाहर इवेंट है, इसलिए ज्यादा पैसे मिलेंगे। ऋतिका और उसके मित्र सलीम खेड़ा नामक व्यक्ति के साथ पीड़ित भोपाल गई। भोपाल से अब तक महिला वापस नहीं लौटी है। मंगलवार को महिला ने अपनी मां को फोन किया। महिला का कहना था कि ऋतिका और सलीम इवेंट का झांसा देकर भोपाल ले आए हैं। यहां पर उसे बंधक बनाकर रखा है। अनिल नामक व्यक्ति से उसकी जबरन शादी कराई है। किसी तरह अनिल, ऋतिका और सलीम से छुपकर उसने मां को फोन किया है। इसके तत्काल बाद महिला की मां ने इमामवाड़ा थाने में शिकायत की। महिला ने जिस नंबर से फोन किया था, उस मोबाइल का लोकेशन खंगाला जा रहा है। इससे स्थानीय पुलिस भोपाल जाने की तैयारी में है। 

बेचे जाने की आशंका
अपहरण कर महिला को भोपाल में बेच दिए जाने की आशंका है। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। ऋतिका के स्थानीय पते पर पुलिस दबिश दे रही है, पर कुछ हाथ नहीं आया है। 

Created On :   18 Nov 2020 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story