नगर निगम क्षेत्र मे जीआईएस सर्वे का कार्य हुआ प्रारंभ नगरीय क्षेत्र में सभी सम्पत्तियो की बनाई जायेगी यूनिक आईडी!

The work of GIS survey started in the municipal area, Unique ID will be created for all the properties in the urban area!
नगर निगम क्षेत्र मे जीआईएस सर्वे का कार्य हुआ प्रारंभ नगरीय क्षेत्र में सभी सम्पत्तियो की बनाई जायेगी यूनिक आईडी!
जीआईएस सर्वे नगर निगम क्षेत्र मे जीआईएस सर्वे का कार्य हुआ प्रारंभ नगरीय क्षेत्र में सभी सम्पत्तियो की बनाई जायेगी यूनिक आईडी!

डिजिटल डेस्क | सिंगरौली नगर पालिक निगम सिंगरौली के सभागार मे भौगोलिक सूचना प्रणाली से आधार मानचित्र एवं बहु उद्देश्यी सर्वेक्षण नगर पालिक सिंगरौली क्षेत्रन्तर्गत किये जाने के संबंध मे ऑल इंडिया इन्स्टीयूट लोकल सेल्फ गवरमेट के द्वारा वर्कशाप आयोजित कर जीआईएस सर्वे प्रोजेक्ट के संबंध मे विधिवत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान नगर निगम के उपायुक्त आर.पी बैस सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर एल.एन देवांगन ने जानकारी देते हुये बताया कि सिंगरौली नगर निगम का नवीनतम मानचित्र कंम्पनी के द्वारा बनाया जायेगा। जिसमे नगर निगम की सीमाओ को समायोजित किया जायेगा।

साथ ही स्लम तथा नान स्लम सम्पत्तियो का सर्वेक्षण किया जायेगा। वही नगर निगम की सीमा मे आने वाले सभी भूखण्डो, भवनो, सम्पत्ति, धार्मिक स्थल आदि को जीआईएस मैप मे लिंक किया जायेगा जिससे सभी सम्पत्तियो को आने वाले समय मे ऑन लाईन किया जायेगा। उन्होने बताया कि इससे नागरिको द्वारा चाही गई जानकारी नगर निगम के पोर्टल पर उपलंब्ध होगी। उन्होने बताया कि सभी भवनो सम्पत्तियो की एक विशेष यूनिक आईडी मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार नगर निगम के अधिकारियो से सलाह लेकर तैयार की जायेगी।

जिसमे सभी सम्पत्तियो को पहचान संख्या देकर उनको नगर निगम के आकड़ो से मिलान किया जायेगा। उन्होने बताया कि यूनिक आईडी मे विशेष रूप से शहर का कोड, वार्ड का नम्बर, सम्पत्ति की जीआईएस आईडी एवं तथा उस सम्पत्ति मे कितनी प्रापर्टी है उसको दर्शाया जायेगा।उन्होने बताया कि सर्वेक्षण का कार्य मोबाईल एप के माध्यम से किया जायेगा। उन्होने बताया कि योजना का कार्यकाल 18 माह का होगा।

Created On :   4 Sep 2021 10:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story