- Home
- /
- मेलघाट में स्वास्थ्य सेवा का कार्य...
मेलघाट में स्वास्थ्य सेवा का कार्य चुनौतीपूर्ण : व्यास

By - Bhaskar Hindi |22 Feb 2022 9:12 AM IST
कार्यशाला मेलघाट में स्वास्थ्य सेवा का कार्य चुनौतीपूर्ण : व्यास
डिजिटल डेस्क, अमरावती। मेलघाट जैसे दुर्गम क्षेत्र में डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी चुनौतीपूर्ण काम कर रहे है। स्वास्थ्य विज्ञान का आधुनिक ज्ञान उन तक पहंुचाने के लिए और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों के लिए ली जा रही कार्यशाला उपयोगी साबित होगी। इस तरह के उपक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाए। यह आवाहन जनस्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. प्रदीप व्यास ने किया है। मेलघाट के अतिदुर्गम क्षेत्र में सेवाएं उपलब्ध करनेवाले स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए चिखलदरा में दो दिवसीय कार्यशाला हुई।
Created On :   22 Feb 2022 2:42 PM IST
Next Story