ऊर्ध्व वर्धा प्रकल्प विभाग का काम रामभरोसे

The work of Urdhva Wardha project department is well done
ऊर्ध्व वर्धा प्रकल्प विभाग का काम रामभरोसे
संकट ऊर्ध्व वर्धा प्रकल्प विभाग का काम रामभरोसे

डिजिटल डेस्क, धामणगांव रेलवे  (अमरावती)। ऊर्ध्व प्रकल्प विभाग-4 परिसर में कुर्हा धामणगांव अंतर्गत चांदुर रेलवे, सोनगांव प्रकल्प, रायगड प्रकल्प का कुछ हिस्सा आता है। परंतु संबंधित कार्यालयों में कर्मचारी तथा अधिकारियों के अनेक पद रिक्त रहने से किसानों को अपनी समस्या किसके समक्ष रखे। यह संकट निर्माण हो गया है। सिंचाई के लिए समय पर पानी नहीं मिलने से किसानों को दिक्कते निर्माण हो रही है। किसानों का कहना है कि ऊर्ध्व वर्धा प्रकल्प का काम रामभेरोसे चल रहा है। यहां के उपविभागीय अभियंता विगत दो माह से परिसर में नहीं पहंुच रहे हंै। इसलिए किसानों ने इसकी शिकायत जलसंपदा राज्यमंत्री बच्चू कडू से की है। उपविभागीय अभियंता का पद प्रभारी के भरोसे है। जिसके कारण कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी समय पर उपलब्ध नहीं रहते। सिंचाई को गति मिले। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कदम उठाए जारहे है। परंतु कार्यालयों में अधिकारी मौजूद नहीं रहने से सरकार की योजना को ग्रहण लग रहा है। किसानों को सिंचाई हो रही समस्या को देखते हुएसंबंधित अधिकारियों ने इस ओर ध्यान केंद्रित करने की मांग तहसील के किसान कर रहे हंै। 
 

Created On :   31 Jan 2022 2:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story