महिला के फ्लैट में घुसा युवक, शोर मचाने पर दूसरे माले से कूदा, पैर टूटा

The young man entered the womans flat, jumped from the second floor after making noise, broke his leg
महिला के फ्लैट में घुसा युवक, शोर मचाने पर दूसरे माले से कूदा, पैर टूटा
महिला के फ्लैट में घुसा युवक, शोर मचाने पर दूसरे माले से कूदा, पैर टूटा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  बीती रात एक महिला के फ्लैट में घुसे व्यक्ति ने लोगों की आवाज से घबराकर दूसरे माले से छलांग लगा दी।  बताया जाता है कि आरोपी ने महिला की जान लेने की कोशिश की लेकिन महिला ने उससे अपना बचाव करते हुए शोर मचाना शुरु किया जिससे फ्लैट के अन्य लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों की आवाज से घबराए आरोपी ने खुद को बचाने के लिए  दूसरे माले से छलांग लगाई जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।  कोराड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित 40 वर्षीय महिला है। जो की मध्य प्रदेश में सरकारी सेवा में कार्यरत है। उसका पति पेशे से बिल्डर है। उन्हें दो बच्चे हैं। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे पति और बच्चे बाहर गए हुए थे। महिला फ्लैट में अकेली ही थी। मौका देखकर आरोपी किशन सोनेकर (25) महादुला कोराड़ी निवासी महिला के फ्लैट में जबरन घुस आया। फ्लैट में दाखिल होते ही उसने महिला का गला उसकी चुन्नी से घोटने  का प्रयास किया,लेकिन साहसी महिला भी आरोपी से भिड़ गई। किसी फिल्मी दृश्य की तरह दोनों में हाथापाई हुई। इस बीच आरोपी के चंगुल से छूटते ही महिला ने शोर मचाया। जिससे अपार्टमेंट के लोग जमा हो गए थे। इससे आरोपी को खुद के पकड़े जाने का डर सताने लगा।

मौका देखकर वह पीछे के दरवाजे से बालकनी में आया और दूसरे माले से छलांग लगाई। इससे वह पेड़ पर जा गिरा। उसके एक पैर की हड्डी टूट गई है। चेहरे पर भी चोट आई है। गंभीर हालत में उसे मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके पहले भी 22 जून को भी आरोपी ने महिला के कमरे में खड़की से ताका झांकी की। यह बात ध्यान में आने से फ्लैट के बाहर आई। परिसर में ही आरोपी को पकडा। उसे फटकार लगाई। परिसर के लोग भी जमा हुए थे। उन्होंने  दोबारा ऐसी हरकत करने पर पुलिस में देने की चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इस अपमान का बदला लेने व महिला के साथ गलत कृत्य करने के इरादे से घटना की रात वह फ्लैट में घुसा था। आरोपी कोराड़ी पॉवर प्लान्ट में अस्थाई तौर पर कार्यरत है। घटित प्रकरण से हड़कंप मचा रहा। निरीक्षक शिंदे के मार्गदर्शन में प्रकरण की जांच पड़ताल जारी है। 


 

Created On :   26 Jun 2021 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story