बाइक को धक्का लगने पर ले ली युवक की जान

The young man took his life after being hit by the bike
बाइक को धक्का लगने पर ले ली युवक की जान
मर्डर बाइक को धक्का लगने पर ले ली युवक की जान

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मामूली विवाद को लेकर राजापेठ थाना क्षेत्र के दरोगा प्लॉट में एक युवक की निर्मम हत्या की गई। राजापेठ पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है तथा अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। जानकारी के अनुसार सचिन म्हैसकर नामक युवक यह अपने दोपहिया पर बाहर निकला था। उसी समय आरोपी रवि अशोक इंगोले को सचिन की दोपहिया का धक्का लगने से दोनों की बीच विवाद हुआ। तब सचिन म्हैसकर ने रवि इंगोले को तमाचा जड़ दिया और वहां से चला गया किंतु आरोपी रवि इंगोले ने अपने अन्य पांच से छह साथियों को फोन कर दरोगा प्लॉट में बुला लिया। रात 1 बजे के दौरान सचिन घर वापस लौट रहा था, तब हमलावरों ने उसे दरोगा प्लॉट में रोककर उस पर हमला किया। इसमें शामिल दो आरोपियों ने सचिन पर चाकू से वार करते हुए उसकी हत्या की और घटनास्थल से भाग गए। 

घटना की खबर मिलते ही राजापेठ पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर सचिन म्हैसकर को तत्काल इलाज के लिए इर्विन अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इस मामले में राजापेठ पुलिस ने रवि अशोक इंगोले (दरोगा प्लॉट), आकाश देविदास विघ्ने (फ्रेजरपुरा), यश गायगोले (यशोदा नगर) को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया। मृत सचिन की पत्नी भारती म्हैसकर की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
 

Created On :   6 Aug 2022 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story