अवैध धंधों में लिप्त था युवक, शराब बिक्री के विवाद में हत्या

The youth was involved in illegal business, murdered in the dispute over the sale of liquor
अवैध धंधों में लिप्त था युवक, शराब बिक्री के विवाद में हत्या
अवैध धंधों में लिप्त था युवक, शराब बिक्री के विवाद में हत्या

डिजिटल डेस्क,नागपुर। आपराधिक गतविधियों में लिप्त युवक की हत्या कर दी  गई है। घटना पांढ़राबोढ़ी में हुई है। प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि हत्या की यह वारदात अवैध शराब बिक्री के धंधे में जारी प्रतिस्पर्धा के चलते हुई है। घटना का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंबाझरी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जान बचाकर भागा, लेकिन असफल रहा
पुलिस के अनुसार मृतक अक्षय बाबूलाल जयपुरे (25) सुदामनगरी निवासी था। वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। एमपीडीए कानून के तहत भी उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है। बुधवार की रात अक्षय कहीं जा रहा था। इस बीच पांढराबोढ़ी में दो लोगों ने उसे घेर लिया और पत्थर से उस पर हमला किया, हालांकि जख्मी हालत में अक्षय ने वहा से जान बचाकर भागने का प्रयास िकया, लेकिन पीछा कर हमलावरों ने उसे फिर से घेर लिया और सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

आरोपी फरार, तलाश कर रही पुलिस
सूत्रों के अनुसार अक्षय अवैध शराब बिक्री में लिप्त था। इस धंधे में लिप्त कुछ लोगों से प्रतिस्पर्धा के चलते उसका विवाद जारी था। उसी के चलते यह घटना होने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी सरगर्मी से तलाश जारी है। 
 

Created On :   8 July 2021 12:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story