फिर मध्यप्रदेश से जिले में पहुंचा 10.75 लाख का गुटखा 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
छापा मारकर किया जब्त   फिर मध्यप्रदेश से जिले में पहुंचा 10.75 लाख का गुटखा 

डिजिटल डेस्क, अमरावती । प्रतिबंधित गुटखे की तस्करी को लेकर जिले में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। जहां मध्यप्रदेश से अचलपुर गुटखा लाया जा रहा था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 लाख 75 हजार रुपए का माल बरामद किया है।  जानकारी के अनुसार अचलपुर में पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि विलायतपुरा परिसर में मध्यप्रदेश से गुटखे की तस्करी की जा रही है। इस जानकारी के अधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की। तभी वहां से गुजर रहे महेंद्रा पीकअप वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली। पिकअप चालक मोहम्मद गुलशाद मोहम्मद हारून (32, मालीपुरा), गोपाल जागेसर पंचोडे (40, खंडवा) को गिरफ्तार वाहन से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 10 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है।  यह गुटखा मध्यप्रदेश से लाया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अचलपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधिक्षक अविनाश बारगल, अपर  पुलिस अधीक्षक शशिकांत सातव, उप विभागीय पुलिस अधिकारी अतुलकुमार नवगिरे के मार्गदर्शन में थानेदार माधवराव गरुड, पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण मोरे, उपनिरीक्षक अमोल बुरकुल, पुरुषोत्तम बावणेर , विनोद जांभेकर, श्रीकृष्ण अस्वार आदी ने की.
 

Created On :   29 Oct 2022 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story