सेंट्रल जीएसटी में 42246 ,महाराष्ट्र में 8451 व नागपुर जोन में 713 पद हैं खाली

There are 42246 posts in Central GST, 8451 in Maharashtra and 713 vacancies in Nagpur zone.
सेंट्रल जीएसटी में 42246 ,महाराष्ट्र में 8451 व नागपुर जोन में 713 पद हैं खाली
सेंट्रल जीएसटी में 42246 ,महाराष्ट्र में 8451 व नागपुर जोन में 713 पद हैं खाली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्र सरकार को हर साल हजारों करोड़ का राजस्व दिलाने वाले जीएसटी एंड कस्टम्स विभाग में देश भर में 42246 पद खाली हैं। महाराष्ट्र में 8451 व नागपुर जोन में 713 पद खाली हैं। रिक्त पदाें की संख्या हर साल बढ़ रही है। पद रिक्त होने से अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का तनाव होना स्वाभाविक है। रिक्त पदों के ये चौकाने वाले आंकड़े डीजीएचआरडी सेंट्रल बोर्ड आफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स की साइट पर उपलब्ध है। डीजीएचआरडी की तरफ से दिसंबर 2020 में यह डेटा डाला गया था।

ग्रुप ए से लेकर ग्रुप सी तक पद खाली  
केंद्र सरकार के राजस्व देने वाले जो चुनिंदा विभाग हैं, उसमें सीजीएसटी एंड कस्टम्स प्रमुखता से शामिल है। कमाई देने वाले इस विभाग में देश भर में कुल 91700 पद मंजूर हैं, जिसमें से अभी केवल 49454 पद ही भरे गए हैं। 42246 पद खाली हैं। 2017 में 37 हजार पद खाली थे आैर तीन साल में इसमें 5 हजार से ज्यादा रिक्त पदों का इजाफा हुआ है। रिक्त पदों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ग्रुप ए से लेकर ग्रुप सी हर जगह पद खाली हैं। सीजीएसटी एंड कस्टम्स महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 8451 पद खाली हैं। नागपुर जोन के तहत विदर्भ, आैरंगाबाद व नाशिक विभाग आता है आैर यहां 713 पद खाली हैं।

कर्मचारियों पर बढ़ रहा तनाव
इतने बड़े पैमाने पर पद रिक्त होने से कर्मचारियों पर वर्क लोड बढ़ गया है आैर इसका असर कर्मचारियों की सेहत पर पड़ रहा है। कई कर्मचारियों को हार्ट अटैक आ चुके हैं। कर्मचारी बीमार हो रहे हैं। कई कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। रिक्त पदों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रिक्त पदों को भरा गया, तो कर्मचारियों का तनाव कम होने के साथ ही बेरोजगार युवाआें को भी रोजगार मिल सकेगा। - संजय थुल, अध्यक्ष एससी, एसटी एम्प्लाइज फेडरेशन (सीजीएसटी एंड कस्टम्स)

Created On :   10 Feb 2021 6:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story