नागपुर में आज भी हो सकती है बारिश, ठंड भी बढ़ी

There can be rain in Nagpur even today, cold also increases
नागपुर में आज भी हो सकती है बारिश, ठंड भी बढ़ी
नागपुर में आज भी हो सकती है बारिश, ठंड भी बढ़ी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रात में हुई बारिश के चलते मौसम में परिवर्तन नजर आ रहा है। सुबह से ठंडी हवाओं के चलते ठंड महसूस हो रही है लेकिन तेज ठिठुरन जैसी स्थिति नहीं है। मराठवाड़ा से लेकर छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका बनने के कारण नागपुर व आसपास के इलाकों में गुरुवार रात को बारिश हुई। बेमौसम बारिश से जहां जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। शुक्रवार को तापमान गिरने के साथ ही ठंड महसूस हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 

कुछ देर के लिए अंधेरे में शहर
मराठवाड़ा से लेकर छत्तीसगढ़ तक ‘विंड डिस्कंटीन्यूटी’ बनी हुई है। द्रोणिका तैयार हुई है आैर यह द्रोणिका नागपुर से होकर गुजर रही है, इस कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। हवा की दिशा पूर्वी व उत्तर-पूर्वी होने से बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। गुरुवार रात को शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हुई। हालांकि कुछ समय बाद ही आपूर्ति पूर्ववत हो गई। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। 

ठिठुराती ठंड के आसार नहीं 
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार रात को हुई  बारिश से तापमान में तो गिरावट आएगी, लेकिन ठिठुराने वाली ठंड अब नहीं पड़ेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री से कम व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होने की संभावना नहीं है। उत्तरी हवा आने से थोड़ी ठंड बढ़ेगी, लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह के बाद पारा चढ़ने लगेगा। 

Created On :   29 Jan 2021 4:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story