महाराष्ट्र में नहीं है बर्ड फ्लू, परेशान होने की जरूरत नहीं - केदार

There is no bird flu in Maharashtra, no need to worry - Kedar
महाराष्ट्र में नहीं है बर्ड फ्लू, परेशान होने की जरूरत नहीं - केदार
महाराष्ट्र में नहीं है बर्ड फ्लू, परेशान होने की जरूरत नहीं - केदार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के विभिन्न जिलों में पक्षियों के गले से लिए गए द्रव्य व रक्तजल के नूमनों की गई जांच के बाद आयी रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू नहीं है। राज्य के पशु संवर्धन मंत्री व दुग्ध विकास मंत्री सुनील केदार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बर्ड प्लू सर्वेक्षण के तहत जो नमूने लिए गए थे उन सभी नमूनों की रिपोर्ट नकारात्मक आयी है। इससे स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल राज्य में बर्ड फ्लू नहीं है। इसलिए मांसहारियों को बेवजह परेशान होने की जरुरत नहीं है।

भविष्य में भी यह सर्वेक्षण जारी रहेगा
श्री केदार ने कहा कि पशुसवर्धन विभाग की ओर से हर साल बर्ड फ्लू सर्वेक्षण किया जाता है। इस सर्वेक्षण के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों के पक्षियों के गले के द्रव्य, विष्ठा व रक्त के नमूने लिए जाते हैं। जिनकी जांच पुणे की रोग निदान प्रयोगशाला में की जाती है। साल 2020-21 में अबतक  इस प्रयोगशाला में राज्य भर से पक्षियों की विष्ठा के 1715, रक्तजल के 1913 जबकि गले के द्रव्य के 1549 नमूनों की जांच अत्याधुनिक तकनीक के जरिए की गई है। जांच के बाद इन सभी नमूनों की रिपोर्ट नकारात्मक आयी है। जो दर्शाता है कि राज्य में बर्ड फ्लू नहीं है। उन्होंने कहा कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर आनेवाले जंगली पक्षियों व व्यावसायिक उद्देश्य के लिए मुर्गीपालन करनेवाले स्थलों पर बर्ड फ्लू बीमारी का सर्वेक्षण कड़ाई से करने के निर्देश भी जारी किए गए है। गौरतलब है कि बर्ड फ्लू के अधिकांश मामले राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमांचल प्रदेश व केरल में पाए गए हैं।

 

Created On :   8 Jan 2021 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story