मराठा आरक्षण को लेकर फिर से होगा आंदोलन - सांसद संभाजीराजे

There will be agitation again regarding Maratha reservation, MP Sambhajiraje gave indications
मराठा आरक्षण को लेकर फिर से होगा आंदोलन - सांसद संभाजीराजे
मराठा आरक्षण को लेकर फिर से होगा आंदोलन - सांसद संभाजीराजे

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मराठा आरक्षण को लेकर फिर से आंदोलन की तैयारी चल रही है। विधानमंडल का मानसून अधिवेशन चल रहा है। अधिवेशन में इस विषय पर अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया तो मराठा आंदोलन शुरू किया जाएगा। सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने पत्रकारों से चर्चा में यह संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मूक आंदोलन का अपना अलग महत्व रहा है। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर यह आंदोलन किया था। राज्य सरकार ने उस समय सकारात्मकता दिखाई, लिहाजा आंदोलन स्थगित किया गया। लेकिन अब अधिक इंतजार नहीं किया जाएगा।

संभाजीराजे फिलहाल राज्य के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक महल में जनता से संवाद किया। उसके बाद पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जनता को सड़क पर आने को विवश करना ठीक नहीं है। ठोक मोर्चा, हल्लाबोल मोर्चा निकाला जा सकता है। लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर आएंगे, लेकिन फिलहाल स्थिति ठीक नहीं है। भीड़ को टालना होगा। इसके लिए सरकार भी जिम्मेदारी ले। इसके पहले मूक आंदोलन में मराठा समाज के लाेग एकत्र हुए। समाज ने आरक्षण की भूमिका रखी। 70  प्रतिशत मराठा समाज गरीब हैं। उनकी मांगों पर जोर देने की आवश्यकता है। समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है। चर्चा के समय राजे मुधोजी भोसले, राजे संग्रामसिंह भोसले उपस्थित थे।

यह भी कहा
लोकसेवा आयोग की परीक्षा को लेकर स्वप्निल लोणकर ने आत्महत्या की है। उस मामले पर संभाजी राजे ने कहा कि एक ओर सरकारी नौकरी के लिए सीटें नहीं होने का राग आलापा जा रहा है, दूसरी ओर उत्तीर्ण उम्मीदवार की नियुक्ति नहीं की जा रही है। यदि ऐसी स्थिति है तो परीक्षा क्यों ली जाती है। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि नक्सलवादियों को आम धारा से जुड़ना चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज ने कभी भी कानून के उल्लंघन की सीख नहीं दी। राजे ने संस्था को 1 हजार करोड़, अण्णासाहब महामंडल की अवधि बढ़ाने, मराठा कुनबी समाज के लिए छात्रावास तैयार करने, ओबीसी की तरह मराठा को शैक्षणिक सहायता देने, मराठा युवाओं पर लगे अापराधिक प्रकरणों को वापस लेने की मांग का जिक्र किया।


 

Created On :   6 July 2021 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story