अवैध धंधों पर रोक न लगाने पर होगा तीव्र आंदोलन

There will be intense movement for not stopping illegal businesses
अवैध धंधों पर रोक न लगाने पर होगा तीव्र आंदोलन
गड़चिरोली अवैध धंधों पर रोक न लगाने पर होगा तीव्र आंदोलन

डिजिटल डेस्क, देसाईगंज (गड़चिरोली) ।  व्यापारी तहसील के रूप परिचित देसाईगंज शहर में इन दिनों अवैध धंधे अपने चरम पर पहुंच गये हैं। शराब समेत सट्टे का व्यापार बढ़ जाने से शहर की कानून-व्यवस्था भंग होने लगी है। इस व्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ  तड़ीपार की कार्रवाई कर अवैध धंधों पर लगाम कसने की मांग शहर की महिलाओं ने की है। ऐसा न करने पर तीव्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी महिलाओं ने दी है। दर्जनों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने शहर पुलिस थाना में दस्तक देकर थानेदार को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।

महिलाओं ने अपने ज्ञापन में बताया कि, रक्षाबंधन के अवसर पर शहर की महिलाओं ने पुलिस भाइयों को राखियां बांधकर शहर को जुर्ममुक्त बनाने की मांग की थी।  लेकिन शहर में इन दिनों अवैध व्यापार बढ़ने लगा है। अवैध व्यापार पर लगाम कसने के लिए महिलाओं ने 11 अगस्त को पहला ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौंपा। जिसके बाद 10 अक्टूबर को भी ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन अब तक अवैध धंधों पर नकेल नहीं कसी गयी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि, पुलिस की साठगांठ के कारण ही शहर में शराब धड़ल्ले से बिक रही है। शहर के अमूमन सभी प्रभागों में शराब की बिक्री अपने चरम पर पहुंच गयी है। वहीं सट्टे का व्यापार भी बढ़ गया है। अवैध धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई कर शहर में शांति बनाए रखने की मांग महिलाओं ने की है। एेसा न करने पर 15 दिसंबर से धरना आंदोलन करने की चेतावनी भी इस समय महिलाओं ने दी।  

Created On :   15 Nov 2022 1:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story