तीन दोपहिया वाहन सहित पकड़ाया चोर, पुलिस ने सींखचों में डाला

Thief caught with three two-wheelers, police put bars
तीन दोपहिया वाहन सहित पकड़ाया चोर, पुलिस ने सींखचों में डाला
तीन दोपहिया वाहन सहित पकड़ाया चोर, पुलिस ने सींखचों में डाला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाहन चोर से पुलिस ने 3 दोपहिया वाहन सहित करीब 48 हजार रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी महेंद्र शंभरकर (47), अवधूत नगर निवासी के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राधाकृष्ण नगर, हुड़केश्वर निवासी सुभाष गायकी ने हुड़केश्वर थाने में दोपहिया वाहन चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। सुभाष अपने चचेरे भाई का हीरो होंडा स्प्लेंडर वाहन (एम.एच.-31-बी.जेड.-1569) गत 12 जून को  घर के सामने रखकर सो गया था। दूसरे दिन सुबह दोपहिया वाहन गायब था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर महेंद्र शंभरकर  को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने उक्त वाहन चुराने की बात स्वीकार की। पुलिस ने महेंद्र को पुलिस रिमांड मंे लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हुड़केश्वर, वाठोड़ा क्षेत्र से 3 दोपहिया वाहन चुराने की बात कही। पुलिस ने वाहन जब्त किए हैं। थानेदार प्रताप भोसले के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की।

चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
यशोधरा नगर क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे आरोपी आकाश निशादराज (20), गरीबनवाज नगर, यशोधरा नगर निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से  चाकू जब्त किया। पुलिस के अनुसार यशोधरा नगर थाने का दल 2 अगस्त को तड़के करीब 4.15 बजे गश्त पर था। इस दौरान पीली नदी, धम्मानंद नगर, गणेश पार्क के पास एक युवक पैदल जा रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस दल ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास एक चाकू मिला। आकाश वारदात को अंजाम देने के इरादे से चाकू लेकर घूम रहा था।
 

Created On :   3 Aug 2021 12:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story