दो मकानों से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर

Thieves took away goods worth lakhs from two houses
दो मकानों से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर
नागपुर दो मकानों से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  चोरों ने दो मकानों से नकदी, गहने व लैपटॉप सहित करीब 1 लाख 88 हजार रुपए का माल चुरा लिया। चोरी की यह घटना पारडी और पांचपावली इलाके में हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर लिया है।
अलमारी में

रखे थे गहने
पुलिस के अनुसार सोनबाजी नगर भंडारा रोड निवासी सारिका रवि कन्हारे  (26) ने पारडी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि गत 12 अक्टूबर को वह दोपहर करीब 12 बजे घर की अलमारी में सोने के गहने व नकदी 50 हजार रुपए सहित करीब 90 हजार रुपए का माल रखा था। वह शाम करीब 7 बजे जब अलमारी खोलकर देखा, तो गहने और नकदी गायब थे। घर के खुले दरवाजे से किसी चोर ने घटना को अंजाम दिया है। सारिका कन्हारे की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।

भूल गया दरवाजा बंद करना
दूसरी घटना पांचपावली इलाके में हुई। मस्कासाथ, लालगंज निवासी विशाल विजय कुमार मोदी (47) ने पांचपावली थाने में चोरी की शिकायत की है। विशाल ने पुलिस को बताया कि वह मकान का दरवाजा बंद करना भूल गया और मंदिर में दर्शन करने चला गया। इस दौरान अज्ञात चोर उसके मकान में घुस कर  बेडरूम में रखे  लैपटाॅप, मोबाइल  व नगदी 18 हजार सहित करीब 98 हजार रुपए का माल चुरा ले गए। पांचपावली पुलिस ने विशाल मोदी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   16 Oct 2021 5:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story