- Home
- /
- OMG : ऐसा भी एक चोर, दिनभर की पूजा...
OMG : ऐसा भी एक चोर, दिनभर की पूजा के बाद रात में चोरी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। चोर ने चोरी करने से पहले भगवान की पूजा-अर्चना की। ऐसा शायद आपने कभी सुना होगा, लेकिन ऐसा मामला सामने आया है, जब चोर ने चोरी करने से पहले भजन-कीर्तन किया। दरअसल नागपुर स्टेशन के पहले बने रेलवे पुलिया के नीचे गुरुद्वारा सिंह सभा कामठी रोड है।
इस गुरुद्वारे में एक चोर ने पहले कीर्तन सुना फिर कथा सुनी। इसके बाद खड़े होकर अरदास भी की। काफी देर सेवा करने के बाद वो शख्स गुरूद्वारे में जाकर छुप गया। बारिश होने के चलते किसी का भी उस पर ध्यान नहीं गया। रात होते ही शख्स ने मत्था टेकने के बाद गोलक तोड़कर एक से डेढ़ लाख रूपए नगदी चोरी कर फरार हो गया। युवक की करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी सुबह लगने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   18 July 2017 2:24 PM IST