यह सत्ता प्रयोजित वसूली कांडः निरुपम

This power-sponsored recovery scandal: Nirupam
यह सत्ता प्रयोजित वसूली कांडः निरुपम
यह सत्ता प्रयोजित वसूली कांडः निरुपम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद संजय निरुपम ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। सचिन वाझे मामले में उन्होंने ठाकरे सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सत्ता प्रयोजित वसूली कांड है। निरुपम ने शनिवार को ट्विट कर कहा है कि शिवसेना कमिश्नर परमबीर सिंह की जयजयकार कर रही है। गृहमंत्री जो एनसीपी के हैं, कल बोले कि कमिश्नर ने गलती की थी। ये विरोधाभासी बयान सरकार की छवि और खराब करेगी। वाझे कांड की जांच से अब तक समझ में आया है कि यह सत्ता प्रयोजित हफ्ता वसूली कांड है। इसके तार शिवसेना से जुड़े हैं क्या?

Created On :   20 March 2021 7:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story