छग में इस बार एक नवंबर से शुरू हो सकती है धान खरीदी

This time in Chhag, the purchase of paddy can start from November 1
छग में इस बार एक नवंबर से शुरू हो सकती है धान खरीदी
छत्तीसगढ़ छग में इस बार एक नवंबर से शुरू हो सकती है धान खरीदी

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार धान की सरकारी खरीदी एक नवम्बर से शुरू हो सकती है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे के अनसुार, अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसा पहली बार होगा जब धान की खरीदी नवम्बर में शुरू होगी। गौरतलब है कि देर तक बरसात और पछेती प्रजाति के धान आने के इंतजार में सरकार हर साल एक दिसम्बर से ही धान की खरीदी शुरू करती रही है। हालांकि किसान हर बार इसको नवम्बर में ही शुरू करने की मांग उठाते रहे हैं।

इस बार अच्छे मानसून की वजह से धान की फसल अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक पकने को तैयार है। ऐसे में किसानों की मांग तेज हुई है। छत्तीसगढ़ में पिछले साल रिकॉर्ड धान खरीदी की गई थी, जिससे धान खरीदी 5 लाख टन से बढक़र 98 लाख टन हो गई।

Created On :   19 Sept 2022 9:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story