इस साल आम की पैदावार 60 प्रतिशत तक कम हुई, जिससे दाम अधिक

This year the production of mango decreased by 60 percent, due to which the price is high.
इस साल आम की पैदावार 60 प्रतिशत तक कम हुई, जिससे दाम अधिक
खुदरा बाजार में बिक रहा 80 से 100 रुपए किलो इस साल आम की पैदावार 60 प्रतिशत तक कम हुई, जिससे दाम अधिक

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  इस साल आम की फसल 60 प्रतिशत तक कम हुई है, जिससे बाजार में आम के दाम अधिक हैं। खुदरा बाजार में बेगमपल्ली आम 80 से 100 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि पिछले दो साल से यही आम 40-50 रुपए किलो तक बिक रहा था। इस साल फसल कम होने के कारण बाजार में आम की आवक कम है। 

दशहरी आम की आवक शुरू : बाजार में दक्षिणी राज्यों से अधिकतर आम की आवक होती है। जून माह से उत्तर प्रदेश के दशहरी आम की आवक शुरू हो जाती है। थोक बाजार में दशहरी आम 40 से 50 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है, जबकि खुदरा में इसके दाम 70 से 80 रुपए प्रति किलो के बीच है। लंगड़ा आम खुदरा बाजार में 50  से 60 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। 

कम आ रहे स्थानीय आम  : आम के थोक व्यापारी राजेश छाबरानी ने बताया कि आम का सीजन जुलाई माह तक चलता है। बेगमपल्ली आम का सीजन समाप्ति की ओर है। अभी उत्तर प्रदेश के दशहरी आम की आवक शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि इस साल स्थानीय आम भी बहुत कम आ रहा है। फसल कम होने के कारण आवक प्रभावित हुई है। रामटेक, उमरेड से आम की आवक होती है। जुलाई माह के बाद आम का सीजन खत्म हो जाता है।

Created On :   10 Jun 2022 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story