- Home
- /
- वनकर्मी से मारपीट करने के आरोपियों...
वनकर्मी से मारपीट करने के आरोपियों को भेजा जेल

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रहुनिया में बीते माह एक पहले वन रक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। गांव के दो लोगों ने वनरक्षक पर जानलेवा कर घायल कर दिया था। जिसकी शिकायत वनरक्षक के द्वारा बृजपुर थाने में की गई थी। जिस मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से न्यायालय ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ०1 नवंबर को उत्तर वन मंडल के विश्रामगंज रेंज अंतर्गत पाठा बीट प्रभारी अर्पित चौरसिया वन भूमि में पंचायत के द्वारा बनाई जा रही फसल सुरक्षा दीवार की सूचना पर कार्य बंद करने के लिए गए थे। गांव के दो दबंगों ने आकर वनरक्षक बीट प्रभारी के साथ गाली-गलौंज करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर दोनों ने लाठियों से वनरक्षक को लहूलुहान कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद इलाज उपरांत वनरक्षक अर्पित चौरसिया ने थाना बृजपुर में मामले की एफआईआर करवाई। पुलिस के द्वारा आरोपियों को एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया गया। सोमवार ०5 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी मूरत सिंह और बाबू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Created On :   6 Dec 2022 6:15 PM IST