कानून से खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं - अमितेश कुमार

Those who play with the law are not tolerant - Amitesh Kumar
 कानून से खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं - अमितेश कुमार
 कानून से खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं - अमितेश कुमार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कानून से खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागपुर पुलिस की छवि देश में आदर्श पुलिस के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे। यह कहना है नागपुर शहर के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का।  पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों के साथ चर्चा कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि, नागपुर उनके लिए नया नहीं है। 13 साल बाद नागपुर में दोबारा कार्य करने का मौका मिलने से खुश हूं। साइबर सेल को पहले से ज्यादा सक्षम करने की जरूरत पर बल देते हुए अमितेश कुमार ने कहा कि, अापराधिक तत्वों की सूची तैयार की जाएगी। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व के पुलिस अधिकारियों ने अपराधों को नियंत्रण में लाने के लिए अच्छा प्रयास किया है। उनकी विविध योजनाओं को प्रभावी तरीके से अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा पुलिस और नागरिकों के बीच समन्वय साधने का प्रयास किया जाएगा और नागपुर पुलिस की छवि एक आदर्श पुलिस के रुप में देश के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बात भी कही। साथ ही कहा,  शहर की यातायात की समस्या को दूर करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। 

Created On :   5 Sept 2020 4:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story