- Home
- /
- प्लास्टिक की पन्नियां उपयोग करने...
प्लास्टिक की पन्नियां उपयोग करने वालों की खैर नहीं

डिजिटल डेस्क, अमरावती । मनपा के स्वास्थ्य विभाग के दल ने बुधवार 6 अप्रैल को दस्तूर नगर जोन क्र. 3 में अभियान चलाते हुए एक प्रतिष्ठान से प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी जब्त कर 5 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। जानकारी के मुताबिक शहर के अनेक इलाकों में अभी भी प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी का इस्तेमाल चोरी से जा रहा है। यह बात पता चलने पर मनपा आयुक्त डॉ. प्रवीण आष्टिकर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के विभिन्न इलाको में अभियान चलाते हुए जनजागरण के साथ कार्रवाई भी शुरू की है। इस अभियान के तहत दस्तुर नगर जोन क्र. 3 परिसर में जारी अभियान के तहत एक प्रतिष्ठान में 50 माइक्रोन प्लास्टिक बैग पाए जाने से 2 किलो प्लास्टिक पन्नी जब्त कर संबधित व्यवसायी से 5 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य निरीक्षक के. हडाले, पंकज तट्टे, शैलेश डोंगरे, आशीष सहारे, सागर इंगोले, शक्ति पिवाल ने की। यह कार्रवाई हर दिन जारी रहनेवाली है।
Created On :   7 April 2022 3:00 PM IST