किसान महापंचायत में जुटेंगे प्रदेश के हजारों किसान

Thousands of farmers of the state will gather in Kisan Maha Panchayat
किसान महापंचायत में जुटेंगे प्रदेश के हजारों किसान
किसान महापंचायत में जुटेंगे प्रदेश के हजारों किसान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्ज माफी तथा फसलों के लाभकारी मूल्य दिए जाने की मांग को लेकर राजधानी में 6 अक्टूबर को हजारों किसान जुटेंगे। इस दौरान आयोजित महापंचायत में किसान पर बढ़ते कर्ज तथा फसलों का लाभकारी मूल्य न मिल सहित अन्य मामलों में आगामी रणनीति तय कर राज्य सरकार का विरोध करेंगे। 

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नेताओं ने यह जानकारी दी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री अनिल यादव, किसान नेता मांगेराम त्यागी, शिवनारायण पाटीदार, शैलेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया देशभर में प्रदेश के किसानों की हालत सबसे खराब है, उन्हें न तो कर्ज से मुक्ति दिलाई जा रही है और न ही फसलों का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो रहा है। फसल बीमा के नाम पर भी किसानों से तीन-तीन हजार प्रीमियम के रूप में जमा करा लिए लेकिन मुआवजे के रूप में 12 रुपए, 15 रुपए का चैक दिया गया। उन्होंने बताया कि म.प्र. में किसानों का सर्वाधिक शोषण भी उस समय हो रहा है जब मुख्यमंत्री स्वयं किसान पुत्र हैं।

उन्होंने बताया मंदसौर गोली कांड के बाद टीकमगढ़ में 3 अक्टूबर आंदोलन समाप्त कर घर लौट रहे किसानों को पुलिस और प्रशासन ने ट्रैक्टर, ट्रालियों से उतारकर न केवल थाने में बंद कर दिया अपितु उनके कपड़े उतारकर उन्हें जमकर पीटा। बूढ़े किसानों को भी नग्न कर पीटने की देश में यह पहली बर्बर घटना है जिसका खामियाजा 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। श्री यादव ने बताया किसानों की महापंचायत के अवसर पर किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिन भी मनाया जाएगा। 

किसान संघ के कार्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ ने भी अपने प्रदेश कार्यालय पर तंबू गाड़कर धरना प्रारंभ कर दिया है। दरअसल लगातार बढ़ते कर्ज तथा फसलों का लाभकारी मूल्य न मिल पाने के कारण किसान खासे नाराज है। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में किसान रेडक्रास स्थित भारतीय किसान संघ के कार्यालय पहुंचे तथा भारी नारेबाजी कर वहीं धरने पर बैठ गए। राजगढ़ से यहां आए किसानों में संभागीय अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, संभागीय मंत्री घनश्याम जायसवाल तथा जिला अध्यक्ष कुमेर सिंह चौहान ने बताया कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने, फसल बीमा को एच्छिक करने आदी की मांग को लेकर उनका धरना 5 अक्टूबर को भी जारी रहेगा। 

 

Created On :   4 Oct 2017 10:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story