भारत जोड़ो यात्रा में जिले के हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

Thousands of workers of the district will be involved in the Bharat Jodo Yatra
भारत जोड़ो यात्रा में जिले के हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
गोंदिया भारत जोड़ो यात्रा में जिले के हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, गोंदिया ।  कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ों पद यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा 7 से 20 नवंबर तक महाराष्ट्र राज्य में रहेगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए 16 नवंबर को जिले से हजारों कार्यकर्ता बालापुर जिला अकोला के लिए रवाना होंगे। जो 17 नवंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए आज 2 नवंबर को गोंदिया के शहीद भोला कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में नियोजन किया गया। यह जानकारी भारत जोड़ों यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी के संपर्क प्रमुख एवं पूर्व मंत्री सतीश चतुर्वेदी ने पत्र परिषद में दी। चतर्वेदी ने आगे कहा कि आजादी के 75 साल बाद इस तरह की देशव्यापी पदयात्रा कांग्रेस की ओर से आयोजित की जा रही है।

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहनेवाले आम नागरिकों से संपर्क कर उनकी संस्कृति एवं समस्याओं से प्रत्यक्ष रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा का वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से कोई लेनादेना नहीं है।  यात्रा महाराष्ट्र में कुल दो सप्ताह रहेगी एवं बड़ी संख्या मंे कार्यकर्ता शुरू से अंत तक इसमें  शामिल होने के इच्छुक थे। लेकिन व्यवस्था की दृष्टि से हर जिले के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग दिन यात्रा में शामिल होने हेतु निर्धारित किए गए हैं। यह यात्रा ऐतिहासिक है एवं इसके व्यापक परिणाम भी देखने को मिलेगे। चतुर्वेदी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने का आव्हान किया। पत्र परिषद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप बंसोड़, प्रदेश प्रतिनिधि अमर वरहाड़े, पी.जी. कटरे, अशोक गुप्ता, वंदना काले, जितेश राणे, प्रदीप शहारे, जितेंद्र कटरे आदि उपस्थित थे।


 

Created On :   3 Nov 2022 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story