- Home
- /
- घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़िता को ...
घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़िता को बच्चों सहित जान से मारने की धमकी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़िता को बच्चियों सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। आला पुलिस अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। घटना नंदनवन पुलिस की लापरवाही के कारण होना बताया गया है।
चाकू लेकर मंडराते रहा : नंदनवन थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय महिला 5 और 3 वर्षीय बच्चियों की मां है। दहेज की मांग पूरी नहीं करने से पति ने उसे छोड़ दिया है। इस बीच वह परिचित आरोपी तौसिफ अब्दुल हसन खान (42) सद्भावना नगर निवासी के साथ पार्टनरशिप में पीओपी का बिजनेस करने लगी थी। इस बीच मौका देखकर 24 जनवरी 2021 को घर में घुसकर तौसिफ ने महिला से दुष्कर्म किया। प्रतिकार करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसकी नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज है। प्रकरण के गंभीर होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। फरारी के दौरान भी वह अपने परिचित लोगों की मदद से पीड़िता को धमकाते रहा है। कई बार पीड़िता के घर के आस-पास उसे चाकू लेकर मंडराते हुए देखा गया है।
जमानत प्राप्त करने में हुआ सफल
पीड़िता ने कई बार खुद की जान को खतरा बताते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की पुलिस से गुहार लगाई, फिर भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस की इस लापरवाही से आरोपी अदालत से गिरफ्तारी पूर्व जमानत प्राप्त करने में सफल हो गया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। उसने पीड़िता की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। गुरुवार की रात में वह अचानक पीड़िता के कमरे में घुस गया और दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर पीड़िता को उसकी दोनों बच्चियों के साथ जान से मारने की धमकी दी। जब इस मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को लगी, तो छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करने तथा आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया। उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गुरुवार की रात आरोपी को िगरफ्तार िकया।
Created On :   11 Sept 2021 5:47 PM IST