कर्ज के 5.80 लाख के बदले 19 लाख वसूलने के बाद भी दी जा रही धमकियां

Threats being given even after recovering 19 lakhs against 5.80 lakhs of debt
कर्ज के 5.80 लाख के बदले 19 लाख वसूलने के बाद भी दी जा रही धमकियां
कर्ज के 5.80 लाख के बदले 19 लाख वसूलने के बाद भी दी जा रही धमकियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जरीपटका क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स संचालक से हफ्ता मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पांचपावली पुलिस ने सतीश उर्फ राहुल मुरलीधर सिंह ठाकुर (35) अशोक चौक, दुर्गा मंदिर के पास  पांचपावली निवासी को गिरफ्तार किया है। मेडिकल स्टोर्स के संचालक संतोष सेवकराम आहूजा (33) की शिकायत पर राहुल ठाकुर के खिलाफ धारा 386, 506(ब), 294 व सहधारा  44, 45 साहूकारी कानून 2014 के तहत मामला दर्ज किया गया है। राहुल ठाकुर को पांचपावली पुलिस ने   न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 1 जनवरी 2021 तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।

पिता की बीमारी के इलाज के लिए लिया था कर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार,  प्लाॅट नं. 610, 611 गली नं-4, आहूजा नगर निवासी संतोष आहूजा ने सतीश उर्फ राहुल ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। संतोष आहूजा ने पुलिस को बताया कि  उसकी गांधीबाग में मेडिकल स्टोर्स है। नवंबर 2019 में संतोष ने व्यवसाय व पिता की बीमारी के उपचार के लिए राहुल ठाकुर से 5 लाख 80 हजार रुपए 15 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लिया था। 

फिर 5 लाख बाकी होने की बात कहकर मांगी रकम
संतोष का कहना है कि वह अभी तक राहुल ठाकुर को ब्याज के साथ करीब 19 लाख रुपए दे चुका है। आरोप है कि राहुल ठाकुर उसकी महंगी कार और मोबाइल फोन भी छीन चुका है। संतोष ने पुलिस को बताया कि राहुल ठाकुर उसे पिछले कुछ दिनों से दोबारा 5 लाख रुपए का हिसाब बाकी होने की बात कहकर उससे रकम मांग रहा था। रकम नहीं देने और पैसे देने में देरी हाेने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। 

पहले अपराध शाखा पुलिस से शिकायत
धमकियों से डर कर संतोष ने पहले इस मामले की शिकायत अपराध शाखा पुलिस के पास की थी। अपराध शाखा पुलिस ने इस मामले में राहुल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद मंगलवार को इस मामले को पांचपावली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। संतोष की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने आरोपी राहुल ठाकुर के खिलाफ हफ्ता मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया। अपराध शाखा पुलिस ने आरोपी को पांचपावली पुलिस के हवाले कर दिया। पांचपावली पुलिस ने राहुल ठाकुर को मंगलवार को  न्यायालय में पेश कर उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। 
 

Created On :   30 Dec 2020 5:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story