पूजा के दौरान हादसा : कुएं में गिरने से तीन की मौत, मृतकों में एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल

Three died due to falling in well during worship, included 1 child and 2 women
पूजा के दौरान हादसा : कुएं में गिरने से तीन की मौत, मृतकों में एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल
पूजा के दौरान हादसा : कुएं में गिरने से तीन की मौत, मृतकों में एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। व्रत की पूजा के दौरान हुए हादसे में कुएं में डूबने के चलते तीन दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। घटना मुंबई के विलेपार्ले इलाके की है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव का काम जारी था। आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

दरअसल सैटेलाइट होटल के करीब स्थित दीक्षित रोड के किनारे स्थित रुइया बंगले में बने कुएं के पास 20-25 महिलाएं और बच्चे उत्तर भारत में मनाए जाने वाले जिऊतिया पूजा के लिए इकठ्ठा हुए थे। इसी दौरान लकड़ी से बनी कुएं कि चाहरदीवारी टूट गया। इसके चलते कई महिलाएं और बच्चे कुएं में गिर गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कई महिलाओं और बच्चों को निकाला। जिसके बाद उन्हें वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने माधवी पांडे (49), रेणू यादव (20) और दिव्या (3) को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाएं जिउतिया (जीवितपुत्रिका) व्रत रखतीं हैं। 

Created On :   2 Oct 2018 10:07 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story