- Home
- /
- भिवंडी में पॉलरलूम फैक्ट्री की...
भिवंडी में पॉलरलूम फैक्ट्री की दीवार गिरने से तीन की मौत

By - Bhaskar Hindi |17 April 2021 2:06 PM IST
भिवंडी में पॉलरलूम फैक्ट्री की दीवार गिरने से तीन की मौत
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे जिले के भिवंडी में एक पॉवरलूम फैक्टरी की एक दीवार गिरने से उसकी चपेट में आए तीन मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना कटाई क्षेत्र में स्थित तुकाराम परिसर में हुई।ठाणे महानगर पालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने शुक्रवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पॉवरलूम फैक्टरी की दीवार का मरम्मत कार्य चल रहा था जो ढह गई। तीन मजदूर उसके नीचे दब गए और चार अन्य घायल हो गए।उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान मनसुख भाई (45), रणछोड़ प्रजापति (50) और भगवान जाधव (55) के रूप में की गई है।
Created On :   17 April 2021 7:35 PM IST
Next Story