विदर्भ में अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, चार घायल 

Three killed, four injured in separate accidents in Vidarbha
विदर्भ में अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, चार घायल 
हादसा विदर्भ में अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, चार घायल 

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर/वर्धा/यवतमाल। जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। चंद्रपुर जिले की नागभीड़ तहसील के नागभीड़ रेलवे गेट के समीप मोटरसाइकिल को टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ।  मृतकों में भूषण शामराव बोकडे (21), पवन विनोद बोकडे (15) का समावेश है।  घटना की जांच नागभीड़ पुलिस कर रही है। वर्धा जिले के देवली शहर के वर्धा से यवतमाल हाईवे रोड पर शुक्रवार 6 मई की रात एंबुलेंस  चालक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में  मोटर साइकिल सवार एक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।  मृतक का नाम अनिकेत नांदुरकर   है।  देवली पुलिस थाना में एम्बुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यवतमाल जिले की वणी तहसील के वणी से घुग्गुस रास्ते पर ब्राह्मणी फाटा के पास  तेज रफ्तार  आटो दोपहिया से जा टकराया। दुर्घटना में दोपहिया चालक और आटो चालक घायल हो गए।    

Created On :   7 May 2022 7:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story