टैक्स में हेराफेरी के लिए मांगी तीन लाख की रिश्वत , मनपा के दो कर्मचारी पकड़ाए

Three lakh bribes demanded for tax rigging, two Manpa employees caught
टैक्स में हेराफेरी के लिए मांगी तीन लाख की रिश्वत , मनपा के दो कर्मचारी पकड़ाए
टैक्स में हेराफेरी के लिए मांगी तीन लाख की रिश्वत , मनपा के दो कर्मचारी पकड़ाए

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  एसीबी (भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग) ने  छापा मार कर मनपा के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उन्होंने रिसोर्ट एवं लॉन संचालक से 79 लाख 41 हजार 692 रुपए का टैक्स रद्द करने के बदले 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपियों में निजी कंपनी के सुपरवाइजर और मनपा के टैक्स निरीक्षक हैं। जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपी ने कम्प्यूटर से डाटा हटाने का दिया था आश्वासन
आरोपी साइबर टेक कंपनी का सुपरवाइजर रवींद्र भाऊराव बगाडे (31) कोराड़ी गणेश नगरी निवासी और मनपा के आशी नगर जोन का टैक्स निरीक्षक सूरज सरेंद्र गणवीर (34) वर्ष बेझनबाग इंदोरा निवासी है। जरीपटका निवासी शिकायतकर्ता का नारा में रिसोर्ट एवं लॉन है। इस पर मनपा का 79 लाख 41 हजार 692 रुपए का टैक्स बकाया है। टैक्स वसूली के लिए मनपा ने शिकायतकर्ता को कई बार सूचित िकया था। टैक्स वसूली की कार्रवाई तेज होने से शिकायतकर्ता टैक्स कम करवाने के लिए कई बार रवींद्र और सूरज से िमला। दोनों एक-दूसरे पर काम ढकेलते रहे। इस बीच तय योजना के तहत दोनों ने शिकातकर्ता से टैक्स रद्द करने के लिए 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। इसके लिए साइबर टेक कंपनी के सुपरवाइजर ने यह भरोसा दिलाया कि कंप्यूटर से भी वह उसके नाम का टाडा हटा देगा। 

लिया जा रहा संपत्ति का ब्योरा
शिकायतकर्ता गत एक वर्ष से कोरोना के कारण काम-धंधा चौपट होने का हवाला देकर रिश्वत की रकम कम करने के लिए कह रहा था। इस बीच 3 लाख रुपए में सौदा तय हो गया। शुक्रवार की दोपहर दोनों आरोपी रिश्वत की रकम लेने शिकायतकर्ता के जरीपटका स्थित घर पहुंचे, उधर शिकायतकर्ता ने एसीबी को सूचित कर दिया था। आरोपियों के साथ हुई बातचीत की रिकार्डिंग भी उन्हें सुनाई गई थी। शुक्रवार को तय योजना के तहत पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर में ही छापा मारा, जहां पर रिश्वत के 3 लाख के साथ दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया है। इसके बाद उनके घरों में भी दबिश दी गई। चल-अचल संपत्ति का ब्योरा लिया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। अधीक्षक रश्मि नांदेड़कर, अपर अधीक्षक िमलिंद तोतरे, उपअधीक्षक शशिकांत पाटील, निरीक्षक विनोद आडे, गजानन गाडगे, सारंग बालपांडे, अमोल मेनघरे, राहुल बारई, विनोद नायगमकर और प्रिया नेवारे ने कार्रवाई में हिस्सा लिया है। 
 

Created On :   8 May 2021 2:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story