मामूली विवाद में तीन लोगों पर शस्त्र से हमला

Three people attacked with weapons in a minor dispute
मामूली विवाद में तीन लोगों पर शस्त्र से हमला
मामला दर्ज मामूली विवाद में तीन लोगों पर शस्त्र से हमला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तीन जगह पर मामूली विवाद में घातक शस्त्र से हमला कर 3 लोगों को जख्मी कर दिया गया। घायलों का नाम रोशन बनकर, रितिक खापर्ड़े और विजय सिंह दीक्षित है। 

पेड़ काटने पर हुई बहस : पुलिस के अनुसार अशोक नगर, गोंड मोहल्ला, मानकापुर निवासी रोशन बनकर का गत 2 फरवरी को रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र मेश्राम से अमरूद का पेड़ काटने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी धर्मेंद्र ने रोशन पर घातक शस्त्र से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। मानकापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

राह चलते किया जख्मी : दूसरी घटना  जरीपटका थाना क्षेत्र में हुई।  3 फरवरी को रात करीब 10 बजे रितिक खापर्डे़, श्रावस्ती नगर निवासी को पाटनकर चौक में एक किशोर ने बिना कारण घातक शस्त्र से हमला कर जख्मी कर दिया। रोशन की शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज किया। 

अकारण की गाली-गलौज  
तीसरी घटना कोतवाली क्षेत्र में गत 3 फरवरी को रात 11.30 से 11.45 बजे के बीच हुई। करण अपार्टमेंट, नवाबपुरा मस्जिद निवासी विजयसिंह दीक्षित घर के पास बैठे थे। इस दौरान आरोपी रोहित चांदेकर, नवाबपुरा, तेलीपुरा निवासी अकारण गाली-गलौज करने लगा। विजयसिंह ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी रोहित चांदेकर ने चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। विजयसिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
 

Created On :   5 Feb 2022 7:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story