तीन लोगों ने की आत्महत्या, महिला का शव मिला, युवक को चाकू घोंपा

Three people commit suicide, womans body found, youth stabbed
तीन लोगों ने की आत्महत्या, महिला का शव मिला, युवक को चाकू घोंपा
तीन लोगों ने की आत्महत्या, महिला का शव मिला, युवक को चाकू घोंपा

डिजिटल डेस्क, नागपुर । एक बैग विक्रेता सहित तीन लोगों ने  आत्महत्या कर ली।  एक महिला का शव मेट्रो स्टेशन के पास मिला है। एक अन्य घटना में कुछ  लोगों ने युवक को चाकू मार दिया। मृतकों के नाम अभिजीत कोहले (30) ,प्रवीण भांदककर (36) और यासिन बानो जाकिर शेख(22) है। अभिजीत ने सीताबर्डी इलाके में बंद पड़े स्कूल के अंदर फांसी लगाई, वह बैग बेचता था। प्रवीण भांदककर ने अपने घर में फांसी लगाई। घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुईं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हनुमान गली, सीताबर्डी निवासी अभिजीत कोहले सीताबर्डी इलाके में बैग बेचने का काम करता था। किसी बात को उसकी पत्नी से कुछ अनबन हो गई। गत 19 जुलाई को रात करीब 10.50 बजे राम वस्त्रालय के सामने मोदी नं. 3, भिडे कन्या स्कूल में छत की सीलिंग पंखे पर दुपट्टा बांधकर उसने फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह घटना के बारे में पता चलने पर सीताबर्डी के वरिष्ठ थानेदार अतुल सबनीस सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। वह बंद स्कूल के अंदर क्यों फांसी लगाई। इस बारे में पुलिस की छानबीन शुरू है। यह स्कूल काफी समय से बंद पड़ा है।  मृतक की पत्नी प्रीति कोहले की सूचना पर सीताबर्डी पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 

झोपड़पट्‌टी में शख्स ने घर में लगाई फांसी 
दूसरी घटना गिट्टीखदान क्षेत्र की है। 19 जुलाई को योगेंद्र नगर झोपड़पट्टी, नागपुर गिट्टीखदान निवासी  प्रवीण मधुकरराव भांदककर ने अपने घर में फांसी लगा ली। उन्हें फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों ने तत्काल नीचे उतारा और उन्हें मानकापुर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में सूचना मिलने पर गिट्टीखदान पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। गिट्टीखदान थाने के उपनिरीक्षक  उपाध्याय ने बताया कि प्रवीण काे शराब पीने का शौक था

युवती ने खुद को जलाया, मौत
यशोधरा नगर के हमीद नगर निवासी 22 वर्षीय यासिनबानो जाकिर शेख नामक युवती ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी मौत हो गई। घटना 19 जुलाई को हुई। यशोधरानगर पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

छत्रपति चौक मेट्रो स्टेशन के पास महिला का शव मिला
छत्रपति चौक मेट्रो स्टेशन के पास सड़क डिवाइडर पर एक 45 वर्षीय महिला का शव मिला। उसकी पहचान सुमन विनायक नंदपटेल  (45) के रूप में की गई। सुमन को घटनास्थल पर पहुंचे उसके भतीजे शंकर डबले ने पहचाना। यह महिला भीख मांगकर जीवन यापन करती थी। प्रतापनगर क्षेत्र में भीख मांगने वाले लोग इस महिला को जानते थे। महिला के तीन बेटे हैं। एक बेटा अमरावती और दो बेटे चंद्रपुर में रहते हैं। शंकर डबले ने सुमन के बेटों को उसकी मौत की खबर फोन पर दी। घटनास्थल पर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त नुरुल हसन भी पहुंचे थे।

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारा चाकू
पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति को चाकू मार दिया गया, उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। इमामवाड़ा थाने में प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया है, शेष फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। जाटतरोड़ी गली 3 निवासी विक्की उर्फ विकास सतीश उके (32) सोमवार को अपने मित्र अश्विन अरुण गोसावी के साथ घर के सामने बैठा था, तभी वहां पर बस्ती के विजय मोहत्तम गोरखेडे (30), रिंक्कू रोनाल्ड लॉरेन्स (40) और सोनू उर्फ चिरक्या नरेश मेश्राम (30) आ धमके और विक्की पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमंे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मेडिकल अस्पताल में इलाज शुरू है। 
 

Created On :   21 July 2021 6:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story