नागपुर में तीन लोगों की डूबने से मौत, और भी है शहर की अहम वारदातें

Three people die due to drowning in Nagpur, more important incidents of the city
नागपुर में तीन लोगों की डूबने से मौत, और भी है शहर की अहम वारदातें
नागपुर में तीन लोगों की डूबने से मौत, और भी है शहर की अहम वारदातें

भिवकुंड तालाब में डूबा युवक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तहसील के भिवकुंड तालाब में नागपुर के इंदोरा निवासी कुणाल देवीदास वासनिक (35) की डूबने से मौत हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदोरा, नागपुर निवासी कुणाल वासनिक अपने दो दोस्तों के साथ घूमने भिवकुंड़ गया था। इस बीच तैरते हुए गहरे पानी में चले जाने से कुणाल डूब गया। सूचना मिलते ही हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी थी।  

गांधीसागर व फुटाला तालाब में मिले दो लोगों के शव
शहर के  गांधीसागर व फुटाला तालाब में दो लोगों के शव मिले। एक मृतक का नाम प्रभाकर बाबूराव वैद्य (70) है। दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार लालगंज निवासी प्रभाकर वैद्य ने गांधीसागर तालाब में कूदकर आत्महत्या की। रविवार को उनका शव तालाब में नजर आया। गणेशपेठ पुलिस न ने गोताखोर की मदद से शव बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान हुई। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। दूसरी घटना फुटाला तालाब की है।  तालाब में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर अंबाझरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अग्निशमन विभाग की मदद से शव तालाब से बाहर निकाला गया। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।  दोनों मामलों में  पुलिस जांच कर रही है। 

गाज गिरने से महिला मजदूर की मौत
हिंगना तहसील अंतर्गत नया गुमगांव में गाज गिरने से खेत में काम कर रही महिला मजदूर की मौत हो गई। हिंगना पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया है। कोतेवाड़ा गुमगांव निवासी जीजाबाई महादेव केलवदे (40) थी। रविवार को वह पति और अन्य महिला मजदूरों के साथ नया गुमगांव निवासी रवींद्र कुबड़े नामक व्यक्ति के खेत में काम करने गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे परिसर में तेज गड़गडाहट के साथ धुंआधार बारिश शुरु हो गई। इस दौरान गाज गिरने से जीजाबाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान जीजाबाई का पति और अन्य मजदूर तथा खेत मालिक पास में ही खड़े थे। सभी बाल-बाल बच गए। 

पेंटर ने लगाई फांसी
श्रीवास नगर निवासी भारत मस्करे (55) नामक व्यक्ति ने छत में लगे लोहे के पाइप को दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भारत पेंटिंग काम करता था। चार-पांच दिन से तबीयत खराब होने के कारण वह घर में ही था। डॉक्टर  ने उसे आराम करने की सलाह दी थी। घटना के दौरान भारत की पत्नी पुस्तकला चव्हाण नामक पड़ोसी महिला के घर गई हुई थी। पुत्र काम पर गया हुआ था। घर में भारत अकेला था। इसी दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। दोपहर में पुत्र भोजन करने के लिए घर आया, तब घटना का खुलासा हुआ। कोराड़ी थाने मंे आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।
 
 
 
  

Created On :   29 Jun 2020 4:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story