- Home
- /
- करंट लगने से एक ही परिवार के तीन...
करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे। खेत में काम करते समय बिजली के तार का करंट लगने से पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। यह घटना सातारा के वर्णे गांव में हुई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में सुरेश कालंगे (40), संगीता कालंगे (35) और उनके बेटे सर्वेश कालंगे (16) की मौत हो गई हैं। कालंगे परिवार वर्णे गांव में रहता था। घर से उनका खेत दूर है। शनिवार को कालंगे दंपति बेटे सर्वेश के साथ खेत गए हुए थे।
सुरेश खेत में स्थित कुएं पर लगाई गई पानी की मोटर शुरू करने गया, तब उसे जोर से झटका लगा। उसे जमीन पर गिरता देख पत्नी संगीता और बेटा सर्वेश वहां गया, लेकिन उन दोनों को भी झटका लगा। इसमें तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों देर रात घर नहीं लौटे, यह देख उनके परिजन ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। तब जाकर यह घटना सामने आई। सुरेश और संगीता को 21 साल की बेटी भी हैं, जो पुणे में इंजीनियरिंग कर रही हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
Created On :   11 Jun 2018 12:47 AM IST