तीन लोगों ने दी 15 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
समस्याओं का नहीं हो रहा निराकरण तीन लोगों ने दी 15 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। प्रतिवर्ष 15 अगस्त को विविध समस्याओं का निराकरण न होने से आत्मदहन की चेतावनी दी जाती है। इसी तरह सोमवार 15 अगस्त को तीन लोगों द्वारा आत्मदहन की चेतावनी दी है। जिस पर विशेष शाखा की पैनी नजर बनी हुई है।  जानकारी के अनुसार कई बार लोग अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग में न्याय की गुहार लगाते हैं, लेकिन न्याय नहीं मिलने से ऐसे ही कुछ लोेग आत्मदाह की ओर कदम बढ़ाते हैं, लेकिन इस बार अमृत महोत्सव को लेकर 15 अगस्त को कई तरह की पाबंदियां रहेगी। साथ ही कड़ा बंदोबस्त भी होगा। इस समय किसी भी तरह की घटना घटित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना है। जिसमें अधिकतर महत्वपूर्ण भूमिका पुलिस विभाग की है। 15 अगस्त को तीन लोगों ने संबंधित कार्यालय के समक्ष आत्मदहन करने की चेतावनी दी है। ऐसे में संबंधित लोगों की जानकारी विशेष शाखा तक पहंुच चुकी है। जिन पर गोपनीय तरीके से नजर रखी जा रही है और उन्हें समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है। 
 

Created On :   10 Aug 2022 12:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story