नागपुर से तीन किशोरियां संदिग्ध स्थिति में गायब

Three teenagers missing from Nagpur in suspicious condition
नागपुर से तीन किशोरियां संदिग्ध स्थिति में गायब
नागपुर से तीन किशोरियां संदिग्ध स्थिति में गायब

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर से तीन किशोरियां संदिग्ध स्थिति में सोमवार को गायब हो गईं। खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। किशोरियों की आयु कम होने से हाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत प्रकरणों को अपहरण की श्रेणी में कपिल नगर, एमआईडीसी और नंदनवन थाने में दर्ज किया गया है। 

तीनों की आयु 17 वर्ष लगभग
संदिग्ध स्थिति में गायब हुईं तीनों किशोरियों की आयु 17 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। कपिल नगर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी सोमवार की सुबह 9.30 बजे घर में यह कहकर निकली थी कि, वह कॉलेज जा रही है। दोपहर एक बजे तक वह कॉलेज से वापस घर नहीं पहुंची। परेशान परिजनों ने उसकी खोजबीन की। कोई पता नहीं चला। एमआईडीसी क्षेत्र में रहने वाली किशोरी स्कूल के लिए निकली थी, जबकि नंदनवन की किशोरी निजी कक्षा के लिए निकली थी। वह भी घर नहीं लौटी है। खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर किशोरियों के परिजन संबंधित थानों में पहुंचे। जहां प्रकरणों को दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

Created On :   20 Jan 2021 3:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story