- Home
- /
- नागपुर के तीन दर्शनार्थी सड़क...
नागपुर के तीन दर्शनार्थी सड़क दुर्घटना के शिकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अजमेर शरीफ से लौटते समय शहर के तीन दर्शनार्थी राजस्थान के कोटा शहर में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। शनिवार को तड़के मृतक का शव नागपुर पहुंचने की जानकारी पार्षद जुल्फेकार भुट्टो ने दी है।
साथी एम्बुलेंस से शव लेकर नागपुर रवाना
हंसापुरी नालसाहब चौक निवासी शेख आदिल शेख मुस्ताक (30), तौहिद खान अंजुम खान,अतिकुद्दीन और एक अन्य व्यक्ति निजी वाहन से अजमेर शरीफ दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे राजस्थान के कोटा शहर के पास उनका वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में शेख आदिल की मौत हो गई। आदिल निजी काम करता था। उसकी सगाई हो गई थी। तौहिद और अतिकुद्दीन घायल हुए हैं। उनका एक साथी हादसे में बाल-बाल बच गया। इस व्यक्ति ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वहीं के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पश्चात कुछ लोगों की मदद से एम्बुलेंस से आदिल का शव लेकर नागपुर रवाना हुआ है।
Created On :   12 March 2022 3:55 PM IST