बुजुर्ग पर बाघिन का हमला, शावकों के साथ जंगल में घूम रही

Tiger attack on old man in katni village
बुजुर्ग पर बाघिन का हमला, शावकों के साथ जंगल में घूम रही
बुजुर्ग पर बाघिन का हमला, शावकों के साथ जंगल में घूम रही

डिजिटल डेस्क, कटनी। बरही थाना क्षेत्र के ग्राम लुरमी में उस समय दहशत का माहौल निर्मित हो गया, जब गांव के एक बुजुर्ग पर बाघिन ने हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाघिन के हमले से घायल हुए वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती कराया गया है। मामला बरही वन परिक्षेत्र के लुरमी जंगल का है। ग्रामीणों ने बताया है कि वह बाघिन अभी भी तीन शावकों के साथ जंगल में घूम रही है। यही कारण है कि इलाके में दहशत व्याप्त है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार पिपरिया कला निवासी दयाराम कोल 60 के बेटी की शादी बम्हनगवां में हुई है। पिछले कुछ साल से दयाराम बेटी के ही घर पर रहकर बकरी चराता था। बुधवार को वह बकरियों को लेकर बरही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लुरमी के जंगल में चराने गया था। यहां पर एक बाघिन तीन शावकों के साथ विचरण कर ही थी। वृद्ध कोल की निगाह बाघिन पर नहीं गई। पीछे से आकर बाघिन ने हमला कर दिया। जिससे उसके सिर, हाथ, पीठ पर नाखून के गहरे घाव बने हुए है।

चरवाहों ने बचाई जान

बाघिन के हमला करते ही वृद्ध जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। वृद्ध की आवाज सुनते ही जंगल में मौजूद चरवाहे मौके पर पहुंचे। इधर बाघिन भी वृद्ध को छोड़कर भाग खड़ी हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोग वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही लेकर आए। यहां पर भर्ती कर डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। वन अमले को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन अमले द्वारा पंचनामा कार्रवाई की गई।

इलाके के रेंजर आरबी खरे ने मामले में कहा है कि बाघिन के हमले से घायल हुए वृद्ध को उपचार के आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। उपचार भी कराया जाएगा।

Created On :   5 July 2017 6:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story