महाराष्ट्र में बाघ का शिकार, पत्थर से कुचलकर निकालीं हड्डियां

Tiger hunting in Maharashtra
महाराष्ट्र में बाघ का शिकार, पत्थर से कुचलकर निकालीं हड्डियां
महाराष्ट्र में बाघ का शिकार, पत्थर से कुचलकर निकालीं हड्डियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर/छिंदवाड़ा। बाघ के शिकार मामले में बिछुआ के सिरेपानी से गिरफ्तार दो आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें महाराष्ट्र की सीमा से लगे जंगल में बाघ का शव मिला था। जिसे उन्होंने ऊंचे घास के बीच छिपा दिया था। वे रात के अंधेरे में दोबारा घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने बाघ के शव को पत्थरों से कुचलकर हड्डी, दांत के अलावा मूंछ एवं पूंछ के बाल भी निकाले थे। पेंच टाइगर रिजर्व के महाराष्ट्र के हिस्से में 26 जून को बाघ का शिकार का मामला सामने आया था।

महाराष्ट्र की फारेस्ट टीम ने दो आरोपियों को बाघ की हड्डियों के साथ गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों ने पूछताछ में बिछुआ के सिरेपानी निवासी मुकेश और कोलिटमारा नागपुर के रामदास का नाम सामने आया था। इस जानकारी के आधार पर पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी की गुमतरा रेंज की टीम ने सिरेपानी से मुकेश और रामदास को गिरफ्तार किया था। बाघ के शिकार का मामला महाराष्ट्र से जुड़ा होने की वजह से दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र फारेस्ट को सौंप दिया गया है।

दो आरोपियों की तलाश जारी

बाघ के शिकार मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं। इन दोनों आरोपियों की तलाश में महाराष्ट्र और गुमतरा रेंज की टीम छापामार कार्रवाई कर रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र के रहने वाले ये आरोपी फरारी काटने तोतलाडोह जलाशय से लगे बिछुआ के जंगल में पनाह लिए हुए हैं। जिनकी तलाश में जंगल में सर्चिंग भी की जा रही है।

महाराष्ट्र के जंगल में मिली हड्डी

बिछुआ से गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ के बाद गुमतरा और महाराष्ट्र की टीम घटना स्थल पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के जंगल में आरोपियों के बताए हुए स्थल से बाघ के सड़े गले अवशेष, बाल और कुछ हड्डियां मिली है। जिन्हें जांच के लिए जब्त किया गया है।

पेंच नेशनल पार्क के डायरेक्टर शुभरंजन सेन ने कहा कि इस मामले में महाराष्ट्र की फारेस्ट टीम जांच कर रही है। हमारी टीम जांच में सहयोग कर रही है। शिकार मामले में जांच न करने की वजह से मेरे पास ज्यादा जानकारी नहीं है।

Created On :   5 July 2017 12:23 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story