बाघिन पी-१५१ ने जन्मे चार शावक

Tigress P-151 gave birth to four cubs
बाघिन पी-१५१ ने जन्मे चार शावक
पन्ना टाइगर रिजर्व बाघिन पी-१५१ ने जन्मे चार शावक

डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक बृजेन्द्र झा ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि पन्ना टाईगर रिजर्व में एक बार फिर से खुशियों के समाचार प्राप्त हुए हैं। जहां पन्ना टाईगर रिजर्व में बाघिन टी-१ की बेटी पी-१५१ के द्वारा तीसरी बार ०४ शावकों को जन्म दिया गया है। जिससे पार्क प्रबंधन एवं वन्यजीव प्रोमियों में प्रसन्नता का माहौल है। पी-१५१ के शावकों का पहला वीडियो आज दिनांक ०२ फरवरी २०२३ को सुबह प्राप्त हुआ है। बाघ शावकों की उम्र लगभग तीन माह बताई जा रही है। जो वीडियो सामने आया है उसमें बाघिन एवं शावक स्वस्थ्य दिखाई दे रहे हैं। यह एक संयोग है कि दिनांक ३१ जनवरी २०२३ को बाघिन टी-१ की मृत्यु के पश्चात उसकी बेटी द्वारा जन्मे ०४ शावकों को पन्ना पार्क के कुनबे में शामिल होने के प्रमाण प्राप्त हुए हैं। मध्य भारत के पन्ना लैण्डस्केप में बाघों का संसार बढने में पन्ना टाइगर रिजर्व की अहम भूमिका रही है। वर्तमान में नई बाघिनों के द्वारा शावकों को जन्म दिए जाने पर पार्क प्रबंधन द्वारा उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान की जा रही है। 

Created On :   3 Feb 2023 9:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story