- Home
- /
- युवती से टाइल्स व्यापारी ने किया...
युवती से टाइल्स व्यापारी ने किया दुष्कर्म, पहरा दे रही थी बुआ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। टाइल्स व्यापारी और महिला के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि महिला की मिलीभगत से उसकी भतीजी से व्यापारी ने दुष्कर्म किया है। युवती मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की निवासी है। मामला दर्ज कर गिट्टीखदान पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार किया है।
माता-पिता को दी घटना की जानकारी
पुलिस के अनुसार पीड़ित 19 वर्षीय युवती मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की निवासी है। उसकी बुआ नागपुर में गिट्टीखदान क्षेत्र में रहती है। फरवरी में बुआ उसे घरेलू काम करने के लिए सिवनी से नागपुर ले आई थी। 6 फरवरी की रात 8 बजे बुआ के घर में ही टाइल्स व्यापारी शेख इस्माइल शेख हुसैन (44) गौसिया कालोनी निवासी ने युवती से दुष्कर्म किया। उस वक्त बुआ घर में ही थी और दरवाजे पर पहरा दे रही थी। घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए पीड़िता को धमकाया गया। इस बीच गांव जाने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने माता-पिता को दी। उसके बाद सिवनी में प्रकरण दर्ज किया गया। घटना नागपुर के गिट्टीखदान परिसर में होने से इसकी जांच गिट्टीखदान पुलिस को सौंपी गई है।
Created On :   20 March 2021 4:59 PM IST