टिप्पर ने दोपहिया वाहन को उड़ाया एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Tipper blew up a two-wheeler, one young man killed, one seriously injured
टिप्पर ने दोपहिया वाहन को उड़ाया एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
हादसा टिप्पर ने दोपहिया वाहन को उड़ाया एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  ट्रक की टक्कर से दोपहिया सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र घायल हो गया। मानकापुर थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

आरोपी चालक गिरफ्तार : लघुवेतन कालोनी निवासी मृतक राहुल मुरलीधर लिलवानी (27) है। घायल उसका मित्र रोहित उमेश थरवानी (15) है। गुरुवार को दोपहर करीब 2.30 दोनों दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-ए.एम.-0860) पर मानकापुर से जरीपटका जा रहे थे। जरीपटका उड़ान पुल पर टिप्पर (एम.एच.-31-सी.वी.-9057) के चालक अमरजीत सिंह तारड़ (38) ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राहुल की मौत हो गई। जबकि रोहित गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर  आरोपी टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Created On :   11 Jun 2022 2:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story